इंग्लैंड के बल्लेबाज पॉल कोलिंगवुड 3 और मोर्गन 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंग्लैंड का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एंड्रयू स्ट्रास के रूप में गिरा। स्ट्रास खाता भी नहीं खोल सके थे कि मिल्स की गेंद पर मैकुलम के हाथों लपक लिए गए।
दूसरा विकेट डेनली (5) के रूप में गिरा। उन्हें बांड ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद तीसरा विकेट ओवेश शाह (3) का गिरा। उन्हें बांड की गेंद पर मैकुलम ने कैच आउट किया। उस समय टीम का कुल योग 13 रन था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।