भाता है वीरू का साथ : गंभीर
बाएं हाथ के बल्लेबाज गंभीर ने कहा, "सहवाग मेरे पसंदीदा क्रिकेटर हैं। वह सर्वश्रेष्ठ और खतरनाक बल्लेबाज भी हैं। उनके साथ पारी की शुरुआत करना अलग बात है क्योंकि उनके साथ मेरा तालमेल और सहजता कुछ अलग ही है।"
क्रिकेट वेबसाइट 'क्रिकइंफो डॉट कॉम' को दिए साक्षात्कार में दिल्ली के इस बल्लेबाज ने कहा, "जब मैं मैदान पर बल्लेबाजी के लिए जाता हूं और दूसरे छोर पर सहवाग होते हैं तो मेरा उत्साह बढ़ जाता है। वह मेरे बहुत अच्छे मित्र भी हैं।"
गंभीर ने कहा कि टीम में वापसी के बाद वह परेशान थे और तब उन्होंने सहवाग की मदद ली थी। उन्होंने कहा, "मुझे याद है कि न्यूजीलैंड के दौरे पर नेपियर में मैं जेम्स फ्रैंकलिन (कीवी गेंदबाज)के सामने संघर्ष कर रहा था। उस दौरान सहवाग मेरे पास आए और मुझसे जो करने के लिए कहा, मैंने वही किया। यह मेरे लिए बेहतर रहा। मैं हमेशा उनकी मदद लेता हूं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications