अंतर्राष्ट्रीय निशानेबाजी खेल महासंघ (आईएसएसएफ) ने अपनी विज्ञप्ति में कहा है, "2010 में भारत की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित होने वाला पिस्टल और राइफल विश्व कप निरस्त कर दिया गया है। भारतीय राष्ट्रीय राइफल संघ (एनआरएआई) ने इसके आयोजन से इंकार कर दिया है।"
एनआरएआई के प्रमुख बलजीत सिंह ने बताया कि इस संबंध में आईएसएसएफ को जानकारी दे दी गई है। सिंह के मुताबिक चूंकि भारत को ओलंपिक के लिए कोई कोटा नहीं दिया जा रहा है, लिहाजा उसे इस आयोजन से कोई फायदा नहीं होने वाला है।
कर्णी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली के करीब फरीदाबाद में स्थित है। इस शूटिंग रेंज में 2010 में राष्ट्रमंडल खेलों की निशानेबाजी स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए यहां बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य चल रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।