महिला बास्केटबॉलः भारत की राह मुश्किल
चेन्नई। 23वीं फेडरेशन ऑफ इंटरनेशनल बास्केटबॉल (फीबा) एशियाई महिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप गुरुवार से चेन्नई में शुरू होगा। इस टूर्नामेंट में मेजबान भारत के अलावा दक्षिण कोरिया, चीनी ताइपे, जापान और चीन समेत 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों के सामने भारतीय टीम की राह आसान नहीं है और उसे पदक पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ सकता है।
इस टूर्नामेंट के माध्यम से तीन टीमें 2010 में चेक गणराज्य में होने वाली विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेने का हक हासिल कर सकेंगी। कोरिया और चीन लगातार विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लेते रहे हैं लेकिन चीनी ताइपे को 2006 में हिस्सा लेने का मौका मिला था।
जापान पिछली बार क्वालीफाई नहीं कर सका था लेकिन इस बार वह अपनी पूरी ताकत झोंक देना चाहेगा। दूसरी ओर, भारतीय टीम ने दो साल पहले दक्षिण कोरिया में आयोजित चैंपियनशिप के पहले चरण की बाधा पार करते हुए दूसरे चरण में खेलने की योग्यता हासिल की थी। यह सफलता उसे इस बार कामयाबी दिला सकती है।
घरेलू दर्शकों की हौसला अफजाई भी काफी हद तक अनुभवी कप्तान गीतू अन्ना जोस के नेतृत्व में खेलने जा रही भारतीय खिलाड़ियों के काम आ सकती है। भारतीय टीम गुरुवार को दक्षिण कोरिया के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगी। उसके बाद उसे चीनी ताइपे (शुक्रवार), चीन (शनिवार), थाईलैंड (सोमवार) और जापान से मंगलवार को भिड़ना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+

Click it and Unblock the Notifications