Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस ट्राफी : भारत ने 4 विकेट पर 185 रन बनाए (लीड-6)

भारत की ओर से राहुल द्रविड़ 52 और सुरेश रैना 29 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत का पहला विकेट सलामी बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (8) के रूप में गिरा। उन्हें मोहम्मद आमेर ने अकमल के हाथों कैच आउट कराया।

तेंदुलकर के आउट होने के बाद खेलने आए विराट कोहली (16) को अफरीदी ने उमर गुल के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान धौनी (3) को भी अफरीदी ने एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया।

इससे पहले पाकिस्तान ने 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 302 रन बनाए। उसके शुरुआती तीन विकेट 65 रन पर गिर चुके थे लेकिन चौथे विकेट के लिए मोहम्मद यूसुफ (87) और शोएब मलिक (128) ने रिकार्ड 206 रनों की साझेदारी कर पारी को संवारने में अहम भूमिका निभाई।

पाकिस्तान का पहला विकेट इमरान नजीर के रूप में गिरा। आशीष नेहरा ने नजीर को हरभजन के हाथों कैच करवाया, जबकि उन्होंने ही अपनी एक बेहतरीन गेंद पर कामरान अकमल को क्लीन बोल्ड कर दिया। यूनुस खान (20) के रूप में पाकिस्तान का तीसरा विकेट गिरा। उन्हें आरपी सिंह ने धौनी के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद चौथे विकेट के लिए यूसुफ और मलिक ने रिकार्ड साझेदारी की। यूसुफ नेहरा की गेंद पर 87 के योग पर बोल्ड हो गए। इसके बाद पाकिस्तान का कोई बल्लेबाज टिक नहीं सका और शहिद अफरीदी (4), उमर अकमल (0), उमर गुल (0), मोहम्मद आमेर (0) आउट हुए। सईद अजमल शून्य और नाबेद उल-हसन 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

भारत की ओर से आशीष नेहरा ने 10 ओवर में 55 रन देकर 4 विकेट झटक कर सबसे सफल गेंदबाज रहे। इसके बाद ईशांत शर्मा 2, आरपी सिंह 1, हरभजन सिंह 1 और यूसुफ पठान 1 विकेस हासिल करने में सफल रहे।

भारत ने स्पिनर अमित मिश्रा को अंतिम 11 में जगह नहीं दी है। कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने तीन तेज गेंदबाजों और स्पिनर हरभजन सिंह सहित चार गेंदबाजों का उतारने का फैसला किया। युवराज के स्थान पर टीम में शामिल किए गए विराट कोहली अंतिम एकादश में जगह पाने में सफल रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+