चैम्पियंस ट्रॉफी: इंग्लैंड सेमीफाइनल में, दक्षिण अफ्रीका बाहर (लीड-1)

By Staff

सेंचुरियन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के एक मुकाबले में रविवार रात इंग्लैंड ने मेजबान दक्षिण अफ्रीका को 22 रनों से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।

स्थानीय सुपरस्पोर्ट पाक क्रिकेट मैदान पर दक्षिण अफ्रीकी टीम 324 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट खोकर 301 रन ही बना सकी। कप्तान ग्रीम स्मिथ ने शानदार 141 रन बनाए।

स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर ओवेश शाह के हाथों लपके जाने से पहले स्मिथ ने अपनी इस शानदार पारी में 134 गेंदों का समना किया और गेंद को 16 बार सीमा रेखा के पार पहुंचाया।

दक्षिण अफ्रीका का कोई दूसरा बल्लेबाज अपने कप्तान का साथ लंबे समय तक नहीं दे सका और यही हार की सबसे बड़ी वजह रही। एबी डीविलियर्स ने 36 और हर्शल गिब्स ने 22 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड की ओर से जेम्स एंडरसन सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 42 रन देकर तीन विकेट चटकाए। ब्रॉड ने भी 10 ओवरों में 67 रन खर्च करके तीन विकेट लिए।

इससे पहले दक्षिण इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 323 रन बनाए। ओवश शाह ने 98 और पॉल कोलिंगवुड ने 82 रन बनाए। इनके अलावा इयान मॉर्गन ने 34 गेंदों पर तेजी से 67 रन बनाए जिसमें चार चौके और पांच छक्के शामिल थे। शाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Monday, September 28, 2009, 9:25 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+