कोटा नहीं मिलने के कारण एनआरएआई ने विश्व कप से हाथ खींचा (लीड-1)
एनआरएआई के महासचिव बलजीत सिंह ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) के नए नियम के मुताबिक कोटा प्रणाली उन्हीं आयोजनों के लिए लागू होगी, जो लंदन ओलंपिक के उद्घाटन समारोह से 24 महीने पहले आयोजित किए जाएंगे।
सिंह ने कहा, "इससे पहले विश्व कप सहित कई अन्य प्रमुख आयोजनों के लिए कोटा प्रणाली की कोई समयसीमा तय नहीं थी लेकिन नए नियम के मुताबिक अगले वर्ष मार्च में होने वाले विश्व कप के लिए मेजबान देश को ओलंपिक के लिए कोई कोटा नहीं मिलेगा। इस लिहाज से हमारा इस विश्व कप की मेजबानी करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता है।"
भारत ने इसी शर्त पर विश्व कप की मेजबानी स्वीकार की थी कि उसके निशानबाजों को 2012 लंदन ओलंपिक के लिए कोटा प्रणाली के तहत क्वालीफाईंग दौर में जगह मिलेगी। लंदन ओलंपिक के लिए कोटा प्रणाली का लाभ उन्हीं प्रतियोगिताओं को मिलेगा, जिनका आयोजन अगले साल 27 जुलाई से होने वाली विश्व चैंपियनशिप के बाद होगा।
अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग खेल महासंघ (आईएसएसएफ) की कार्यकारिणी के सदस्य ने आईएएनएस को बताया कि चूंकि कोटा प्रणाली के तहत भारत को कोई फायदा नहीं होने जा रहा है, लिहाजा उसके लिए विश्व कप के आयोजन के पचड़े में पड़ने का कोई तुक नहीं है। यह वित्तीय आधार पर भी उसके लिए अच्छा फैसला नहीं होता।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications