ईरानी ट्रॉफी में खेलेंगे वीरेंद्र सहवाग
वेबसाइट 'क्रिक इंफो डॉट कॉम' के मुताबिक कंधे की चोट के कारण सहवाग श्रीलंका में आयोजित कॉम्पैक कप त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल सके थे। इसके अलावा वह इस महीने की 22 तारीख से दक्षिण अफ्रीका में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से भी दूर रहेंगे।
तमिलनाडु के बल्लेबाज एस. बद्रीनाथ को शेष भारत एकादश टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है। लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत भी इस 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं। श्रीसंत फिलहाल इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं।
टीम इस प्रकार है : वीरेंद्र सहवाग (कप्तान), एस. बद्रीनाथ, मुरली विजय, विराट कोहली, मनोज तिवारी, रवींद्र जडेजा, इरफान पठान, वृद्धिमान साहा, एस. श्रीसंत, मुनाफ पटेल, प्रज्ञान ओझा, कादर जाधव, अभिनव मुकुंद, उदय कौल और संदीप त्यागी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications