तेंदुलकर ने ठोका 44वां शतक, भारत मजबूत स्थिति में (लीड-4)
भारतीय टीम ने खबर लिखे जाने तक 32.4 ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 183 रन बना लिए थे। तेंदुलकर 9ृ गेंदों पर आठ चौकों की मदद से 100 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने 50 गेंदों पर एक चौके की मदद से 41 रन बना लिए थे।
भारत ने राहुल द्रविड़ का विकेट गंवाया है। अंतिम समय में लिए गए फैसले के अंतर्गत तेंदुलकर के साथ पारी की शुरुआत करने आए द्रविड़ ने 56 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से 39 रन बनाए। उन्होंने तेंदुलकर के साथ पहले विकेट के लिए 17.2 ओवरों में 95 रन जोड़े।
भारतीय टीम एक परिवर्तन के साथ मैदान में उतरी। दो मैचों में नाकाम रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह दिल्ली के बल्लेबाज विराट कोहली को अंतिम-11 में शामिल किया गया है।
दूसरी ओर, इस श्रृंखला में अब तक अजेय रही मेजबान टीम ने कोई परिवर्तन नहीं किया है। भारत ने इस श्रृंखला में एक मैच जीता है और एक मैच गंवाया है। उसने न्यूजीलैंड को हराया था जबकि श्रीलंका के हाथों उसे हार मिली थी।
यह मैच जीतकर भारतीय टीम न सिर्फ नए सत्र में अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी बल्कि उसका लक्ष्य शीर्ष वरीयता प्राप्त एकदिवसीय टीम की खोई कुर्सी फिर से हासिल करना भी होगा।
शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए दूसरे लीग मैच में श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार के कारण भारतीय टीम को नंबर-1 एकदिवसीय टीम की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। यह मुकाम उसने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications