सेंचुरियन में बारिश, खेल रूका
भारी बारिश के कारण भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सेंचुरियन में खेला जा रहा मैच रोक दिया गया है.
अगर बारिश नहीं रूकी तो चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत की राह मुश्किल हो सकती है.
उस समय ऑस्ट्रेलिया एक बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहा था. कंगारुओं ने 43 वें ओवर में चार विकेट खो कर 234 रन बना लिए थे और कैमरून व्हाइट फटाफट शैली में रन बटोर रहे थे.
इस मैच में भी टॉस ने भारतीय कप्तान का साथ नहीं दिया और रिकी पोंटिंग ने पहले बैटिंग का करने का फ़ैसला किया.
भारत को शुरुआती सफलता तीसरे ओवर में ही मिल गई जब आशीष नेहरा की गेंद पर शेन वाटसन बिना खाता खोले चलता बने लेकिन इसके बाद विरोधियों को दूसरा झटका देने के लिए धोनी को इंतज़ार करना पड़ा.
इस बीच नए खिलाड़ी पेन और कप्तान पोंटिंग के बीच 84 रनों की साझीदारी हुई जिसे अमित मिश्रा ने तोड़ा. उनकी गेंद पेन 56 रन बनाकर हरभजन के हाथों लपके गए.
रिकी पोंटिंग तेज़ी से अर्धशतक पूरा कर शतक की ओर बढ़ते दिखाई दे रहे थे, तभी सीमा रेखा से गंभीर के सीधे थ्रो ने गिल्लियां बिखेर दी. रन आउट होने से पहले पोंटिंग ने 88 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 65 रनों की ठोस पारी खेली.
लेकिन इस सफलता को भुना कर विपक्षी टीम पर दबाव बनाने में भारतीय टीम विफल साबित हुई और अगले खिलाड़ी माइक हसी ने भारतीय गेंदबाज़ों को औसत साबित करते हुए 65 गेंदों में 67 रन ठोक दिए. उनका विकेट भी अमित मिश्रा को ही मिला.
चार विकेट गिरने के बाद कैमरून व्हाइट और जेम्स फर्गुसन क्रीज़ पर डटे हुए हैं.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
