चैम्पियंस ट्राफी : बारिश के कारण भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच रद्द (लीड-7)
सेंचुरियन, 28 सितम्बर (आईएएनएस)। स्थानीय मैदान पर खेले गए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) चैम्पियंस ट्राफी का नौवा मुकाबला बारिश के कारण बीच में ही रद्द करना पड़ा। खेल रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट के नुकसान पर 234 रन बनाए, लेकिन अब दोनों टीमों को एक-एक अंक से संतोष करना पड़ेगा।
वेबसाइट क्रिक इंफो के मुताबिक खेल रोके जाने तक 42.3 ओवरों का खेल हो चुका था। मैदान में काफी पानी भर गया था जिसकारण आगे का खेल होना असंभव था। उस वक्त तक कैलुम फरगुसन दो और कैमरून व्हाइट 35 रन बनाकर खेल रहे थे।
इससे पहले माइकल हसी 65 गेंदों पर शानदार 67 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें ईशांत शर्मा ने सचिन तेंदुलकर के हाथों कैच करवाया। कप्तान रिकी पोंटिंग 65 रन बनाकर रन आउट हुए। उन्हें गौतम गंभीर ने आउट किया।
भारत की ओर से आशीष नेहरा ने सलामी बल्लेबाज शेन वाटसन के रूप में पहला विकेट झटका। नेहरा ने पारी के तीसरे ओवर में वाटसन को शून्य के स्कोर हरभजन के हाथों कैच करवाया। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर मात्र तीन रन था।
दूसरे विकेट के रूप में सलामी बल्लेबाज टिम पैन आउट हुए। उन्होंने 58 गेंदों पर शानदार 56 रन बनाया। वह 17 वें ओवर में अमित मिश्रा की गेंद पर हरभजन को कैच थमा बैठे। उस समय ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 87 था। ग्रुप ए का यह मुकाबला भारत के लिए काफी अहम था।
दोनों टीमें इस प्रकार थीं :
भारत : गौतम गंभीर, सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविण, महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), सुरेश रैना, विराट कोहली, अमित मिश्रा, हरभजन सिंह, आशीष नेहरा, इशांत शर्मा और प्रवीण कुमार।
ऑस्ट्रेलिया : शेन वाट्सन, टिम पैन, रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल हसी, कैलुम फरगुसन, मिचेल जॉनसन, जेम्स होप्स, कैमरून व्हाइट, ब्रेट ली, नाथन हैरित्ज और पीटर सिडल।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications