Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

खिलाड़ियों के चयन में पारदर्शिता बरती जाएगी : जेटली

उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम के दो वरिष्ठ खिलाड़ियों वीरेन्द्र सहवाग और गौतम गंभीर ने पिछले दिनों डीडीसीए पर चयन प्रक्रिया को प्रभावित करने, भाई-भतीजावाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया था। दोनों खिलाड़ियों के इन आरोपों के बाद डीडीसीए में एक प्रकार से भूचाल आ गया था।

जेटली ने मामले को सुलझाने के लिए मंगलवार को सहवाग और गंभीर से सोमवार रात मुलाकात की और संबंधित विषयों पर चर्चा की।

जेटली ने मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमारे दोनों वरिष्ठ खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी बात रखी और मेरे सहयोगियों ने इसका सकारात्मक जवाब दिया। मुझे नहीं लगता यह मामला अब कोई संकट का रूप धारण करेगा। उनका और हमारा उद्देश्य एक ही है।"

उन्होंने कहा, "बैठक में कई सुझाव आए। हमने माना कि शीर्ष स्तर पर पारदर्शिता की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने की आवश्यकता है। हमें अनुभवी और साफ-सुथरी छवि वाले चयनकर्ता चाहिए।"

जेटली ने कहा कि बैठक में चयन समिति का आकार घटाने का भी सुझाव सामने आया जिसका कि सभी ने स्वागत किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+