Hockey Asia Cup 2017: भारत ने दूसरे मुकाबले में मेजबान बांग्लादेश को 7-0 से हराया
ढाका। भारत ने 10वें एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के पहले मैच में जापान को हराकर शानदार शुरुआत की थी। अब अपने दूसरे मुकाबले में भारत ने मेजबान बांग्लादेश को 7-0 से रौंद दिया। शुक्रवार को भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 7-0 से हराकर सीरीज में लगातार दूसरी जीत हासिल की है। आपको बता दें कि इससे पहले पाकिस्तान ने भी बांग्लादेश को 7-0 से हराया था।
भारत ने अपने पहले मुकाबले में जापान को 5-1 से हराया था। अब इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ग्रुप-ए में 6 अंक के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई है।
अब 15 अक्टूबर को अपने आखिरी ग्रुप मुकाबले में भारत अपने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा। बांग्लादेश के खिलाफ भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने 2, गुरजंत सिंह, अक्शदीप सिंह, ललित उपाध्याय, अमित रोहिदास और रमनदीप सिंह ने 1-1 गोल दागे। वर्ल्ड रैंकिंग में छठे नंबर पर कायम भारतीय टीम ने 17 नंबर की जापानी टीम को 5-1 से मात दी थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
