For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

चैम्पियंस ट्रॉफी : पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराया (राउंडअप)

By Staff

पाकिस्तान ने 30.3 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 134 रन बना लिए। वेस्टइंडीज की टीम 34.3 ओवर में 133 रन बनाकर आउट हो गई थी।

पाकिस्तान के बल्लेबाज उमर अकमल ने 51 गेंदों में छह चौके की मदद से शानदार 41 रन शाहिद अफरीदी ने 25 गेंदों में 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

पाकिस्तान के दोनों सलामी बल्लेबाज इमरान नजीर और कामरान अकमल पांच-पांच रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इमरान नजीर के रूप में पाकिस्तान को पहला झटका लगा। पाकिस्तान की पारी के दूसरे ही ओवर में जी. टोंगे ने उन्हें चलता किया। नजीर छह गेंदों पर पांच रन बनाए। छठे ओवर में कामरान अकमल भी चलते बने। उन्हें भी टोंगे ने ही आउट किया। अकमल ने 12 गेंदों पर पांच रन बनाए।

इसके बाद शोएब मलिक (23) और मोहम्मद यूसुफ (23) को भी टोंगे ने चलता कर दिया। मिस्बा-उल-हक को बर्नार्ड ने छह रन के निजी स्कोर पर वाटसन के हाथों कैच कराया।

इससे पहले, मोहम्मद आमेर और उमर गुल की शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को महज 133 रनों पर रोक दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की पूरी टीम 34.3 ओवरों में सिर्फ 133 रनों पर ढेर हो गई। वेस्टइंडीज की ओर से एन. मिलर ने सर्वाधिक 51 रनों की पारी खेली। उनके अलावा डी. स्मिथ (18) और डी. सेमी (25) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके।

पाकिस्तान की ओर से तेज गेंदबाज मोहम्मद आमेर और उमर गुल ने तीन-तीन विकेट लिए। सईद अजमल को दो, जबकि नवेद उल हसन और कप्तान शाहिद आफरीदी को एक-एक विकेट मिले।

पहले 10 ओवरों में वेस्टइंडीज ने चोटी के तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए। पहले ही ओवर की आखिरी गेंद पर वेस्टइंडीज को सलामी बल्लेबाज डी. एम. रिचर्ड्स के रूप में पहला झटका लगा। मोहम्मद आमेर की गेंद पर वह उन्हें ही कैच थमा बैठे। रिचर्ड्स ने एक रन बनाया।

मैचे के चौथे ओवर में ए. डी. फ्लेचर के रूप में वेस्टइंडीज का दूसरा विकेट गिरा। उन्हें तेज गेंदबाज नवेद उल हसन ने आउट किया। फ्लेचर ने 14 गेंदों का सामना किया और सात रन बनाए।

अगले ही ओवर में टी. डाउलिंग भी चलते बने। आमेर ने उन्हें अपना दूसरा शिकार बनाया। वह अपना खाता भी नहीं खोल सके।

इसी प्रकार लगातार थोड़े-थोड़े अंतराल पर वेस्टइंडीज के खिलाड़ी आउट होते रहे और पूरी टीम सिर्फ 133 रन ही बना सकी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+