Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान के चार विकेट गिरे, 160 रन बने (लीड-3)

स्थानीय सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट मैदान पर आस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। कामरान अकमल के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे शाहिद अफरीदी ने संभलकर खेलना आरंभ किया लेकिन मिशेल जॉनसन की गेंद पर वह चकमा खा गए। वह 15 रन बनाकर पेवेलियन लौटे।

अफरीदी के आउट होने के बाद कप्तान यूनुस खान और अकमल भी पेवेलियन लौट गए। अकमल ने 44 रनों की पारी खेली। यूनुस ने 18 रन बनाए। शोएब मलिक 27 रन बनाकार आउट हुए। खबर लिखे जाने तक मोहम्मद यूसुफ 32 और मिसबाह-उल-हक 21 रन बनाकर खेल रहे थे।

भारत और आस्ट्रेलिया दोनों के लिहाज से बेहद अहम इस मैच के लिए पाकिस्तानी टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आसिफ और बल्लेबाज मिसबाह-उल-हक को जगह दी गई है।

गौरतलब है कि इस मैच में पाकिस्तान को हराने के बाद ही आस्ट्रेलिया चैम्पियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। अगर पाकिस्तान उसे हरा देता है तो उसके लिए आगे का रास्ता लगभग बंद हो जाएगा और ऐसी स्थिति में भारत के लिए संभावनाएं बनी रहेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+