रियो को मिली ओलंपिक की मेज़बानी
ब्राज़ील के शहर रियो डी जेनेरो को वर्ष 2016 के ओलंपिक खेलों की मेज़बानी सौंपी गई है. आख़िरी दौड़ की वोटिंग में रियो ने स्पेन के शहर मैड्रिड को पछाड़ा.
डेनमार्क के कोपेनहेगेन में अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के प्रमुख ज़ाक रोख़े ने रियो को मेज़बानी सौंपे जाने की घोषणा की.
इस घोषणा के साथ ही ब्राज़ील में उत्सव जैसा माहौल हो गया. पहले से ही कई शहरों में भारी संख्या में जुटे लोगों ने अपने चिर-परिचित अंदाज़ में मेज़बानी सौंपे जाने का जश्न मनाना शुरू कर दिया.
ब्राज़ील लैटिन अमरीका का पहला देश है, जिसे ओलंपिक की मेज़बानी सौंपी गई है. कोपेनहेगेन में हुई अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की बैठक में रियो को सबसे ज़्यादा 95 मत मिले.
अमरीका का शिकागो और जापान का टोक्यो पहले ही मेज़बानी की दौड़ से बाहर हो गए थे. आख़िरी दौर में रियो का मुक़ाबला मैड्रिड से था. लेकिन आख़िरकार रियो ने बाज़ी मार ली.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications