पाकिस्तान के लिए कप्तान युनूस खान आज के मैच में नहीं खेल रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच में वह चोटिल हो गए थे। उनके स्थान पर शाहिद आफरीदी पाकिस्तान टीम की कप्तानी कर रहे हैं।
टॉस हारने के बाद शाहिद आफरीदी ने कहा, "पहले गेंदबाजी करने में कोई परेशानी नहीं है। हम सभी चैम्पियंस की तरह खेलना चाहते हैं।"
दोनों टीमें इस प्रकार हैं:-
पाकिस्तान : इमरान नजीर, कामरान अकमल, शोएब मलिक, मिस्बाह उल हक, मोहम्मद यूसुफ, उमर अकमल, शाहिद आफरीदी, नावेद उल हसन, मोहम्मद आमेर, सईद अजमल और उमर गुल।
वेस्टइंडीज : डी. एम. रिचर्ड्स, ए. डी. फ्लेचर, डी. स्मिथ, टी. डाउलिंग, एफ. एल. राइफर, डी. बर्नाड, डी. सेम्मी, सी. वाल्टन, एन. मिल्लर, टी. एल. बेस्ट और जी. टोंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*