इंग्लैंड की ओर से ओवेश शाह ने शानदार 98 रनों की पारी खेली और पॉल कोलिंगवुड ने 82 और मोर्गन ने 67 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली।
इंग्लैंड का पहला विकेट जो डेनली (21) के रूप में गिरा। जैक कालिस की गेंद पर डुमिनी ने उन्हें कैच आउट किया। उस वक्त इंग्लैंड का कुल योग 48 था। इसके बाद 59 के कुल योग पर एंड्रयू स्ट्रास के रूप में दूसरा विकेट गिरा। वह 25 रन बनाकर आउट हुए। पर्नेल की गेंद पर वह बाउचर को कैच दे बैठे।
इसके बाद तीसरे विकेट के लिए ओवेश शाह और कोलिंगवुड के बीच 163 रनों की साझेदारी हुई। इंग्लैंड का तीसरा विकेट कोलिंगवुड के रूप में गिरा। उस समय टीम का कुल योग 222 रन था। इसके बाद राइट (8), बोपारा (1), ब्राड (0) सस्ते में आउट हो गए। स्वान 8 और एंडरसन 2 रन बनाकर नाबाद रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।