कोलंबिया में फुटबाल प्रशंसकों की भीड़ में ग्रेनेड फटा, 1 की मौत (लीड-1)
समाचार एजेंसी ईएफई के मुताबिक यह घटना कोलंबिया के पूर्वोत्तर प्रांत एंटियोक्यूआ की राजधानी मेडलिन के सेन एंटोनियो पार्क में घटी। यहां स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम 7.40 बजे एक व्यक्ति ने दुर्घटनावश ग्रेनेड की पिन निकाल दी।
विस्फोट के वक्त स्थानीय प्रशंसक कोलंबियाई टीम की जीत के साथ-साथ ब्राजील और अर्जेटीना के बीच खेले जा रहे क्वालीफाईंग मुकाबला देख रहे थे। कोलंबिया ने एक्वाडोर को 2-0 से पराजित किया जबकि ब्राजील ने अर्जेटीना पर 2-1 से जीत दर्ज कर विश्व कप में खेलने का हक हासिल कर लिया।
शहर के आपात प्रबंधन प्रमुख कैमिलो जापाता ने बताया कि छह घायलों का उपचार मौके पर ही कर दिया गया जबकि कुछ गंभीर लोगों को मेडेलिन के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
शुरुआत में इस घटना को गुरिल्ला हमले के तौर पर देखा जा रहा था लेकिन जापाता ने इसे खारिज कर दिया। उनका मानना है कि यह बेहद दुखद: बात है कि अपनी टीम की जीत की खुशी मना रहे लोगों को इस तरह की घटना का सामना करना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications