चैम्पियंस ट्रॉफी : आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को 50 रनों से हराया (राउंडअप)
वेस्टइंडीज की ओर से फ्लेचर (54) और डावलिन (55) को छोड़कर कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक नहीं सका। स्मिथ (17), रीफर (28) और सामी (20) के अलावा कोई बल्लेबाज दहाई के आंकड़े का छू नहीं सका।
स्थानीय न्यू वांडर्स स्टेडियम में टॉस जीतने के बाद वेस्टइंडीज ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। आस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत निराशाजनक रही। हालांकि मिचेल जानसन (73 रन) और कप्तान रिकी पोंटिंग (79 रन) की पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रहा।
आस्ट्रेलिया के खाते में अभी एक रन भी नहीं जुड़ा था कि शेन वाटसन के रूप में उसने पहला विकेट खो दिया।
वाटसन के आउट होने के बाद पोंटिंग ने सलामी बल्लेबाज टिम पैन के साथ मिल कर अपनी टीम को इस शुरुआती झटके से उबार लिया। पैन 33 रन बनाकर आउट हुए। पोटिंग ने अपनी 79 रनों की पारी में 94 गेंदों का सामना किया और नौ चौके जड़े।
पोंटिंग के आउट होने के बाद कैलम फग्र्यूशन 20 और कैमरॉन व्हाइट चार रन बनाकर पेवेलियन लौट गए। माइक हसी छह रन बनाकर आउट हुए। ब्रेट ली 25 रन बनाकर रन आउट हुए। जानसन ने 47 गेंदों पर आठ चौकों और तीन छक्कों की सहायता से 73 रन बनाए।
वेस्टइंडीज की ओर से केमर रोएच ने 73 रन पर दो, डेविड बर्नार्ड ने 63 रन पर दो और निकिता मिलर ने 24 रन देकर दो-दो विकेट चटकाए। सैमी को 53 रन देकर एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications