एशियन चैपियंस ट्रॉफी: पाकिस्तान को हराने वाली टीम इंडिया पर पुरस्कारों की बारिश
कुआंटान (मलेशिया)| इंडियन हॉकी टीम ने एशियन चैपियंस में पाकिस्तान को हराकर दिवाली का बंपर गिफ्ट भारत को दिया है जिसके बाद लोग टीम इंडिया की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं वहीं दूसरी ओर इन खिलाड़ियों पर जमकर पुरस्कारों की बारिश हो रही है।
आपको बता दें कि हॉकी इंडिया (एचआई) ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टॉफ के लिए पुरस्कार की घोषणा की है। एचआई इंडियन टीम के हर एक मेंबर और कोच रोलेंट ओल्टमैंस को दो-दो लाख रुपये पुरस्कार राशि के रूप में देगी तो वहीं सहायक स्टॉफ को एक-एक लाख रुपये का ईनाम दिया जाएगा।
रुपिंदर पाल सिंह को अलग से दो लाख रुपये का पुरस्कार
यही नहीं हॉकी इंडिया टूर्नामेंट के सबसे अधिक गोल करने वालेे और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रुपिंदर पाल सिंह को अलग से दो लाख रुपये देगा।
भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से मात दी
गौरतलब है कि मलेशिया की मेजबानी में हुए इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से मात देकर ट्राफी पर दूसरी बार कब्जा किया है।
Very proud of our hockey team. Congratulations on winning the Asian Champions Trophy. @TheHockeyIndia
— Narendra Modi (@narendramodi) 30 October 2016
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
