राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों से संतुष्ट हैं शीला दीक्षित, पर नर्वस भी
शीला ने यहां पत्रकारों से चर्चा में कहा, "राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों से हम संतुष्ट तो हैं लेकिन नर्वस भी हैं। हम उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने देंगे। यदि किसी परियोजना में विलंब भी हुआ तो उसके लिए हम अपने सारे विकल्प खुले रखेंगे।"
उन्होंने कहा, "खेलों का आयोजन हमारे लिए गौरव और देश के लिए सम्मान की बात है। सभी संबंधित अधिकारी कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि निर्धारित समय पर काम पूरा हो जाएगा।"
उन्होंने कहा कि उन्हें उस पत्र के बारे में कोई जानकारी नहीं है जिसमें राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (सीजीएफ) के अध्यक्ष माइकल फेनेल द्वारा कथित तौर पर राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर भारत की तैयारियों को लेकर चिंता जाहिर की गई है।
फेनेल ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी को पत्र लिखकर राष्ट्रमंडल खेलों के मद्देनजर भारत की तैयारियों को लेकर न सिर्फ चिंता जताई है बल्कि इस मामले में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी हस्तक्षेप की मांग की है।
खेलों की तैयारियों पर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की रिपोर्ट पर अपनी प्रतिक्रिया में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह रिपोर्ट आठ से नौ महीने पुरानी है। अब स्थितियां भिन्न हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications