भारत ने श्रीलंका को हरा जीता कॉम्पैक कप
कोलंबो, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। स्थानीय आर. प्रेमदासा स्टेडियम में सोमवार को खेले गए कॉम्पैक कप त्रिकोणीय श्रृंखला के खिताबी मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 46 रनों से पराजित कर दिया। भारत द्वारा रखे गए 320 रनों के चुनौतीपूर्ण लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंकाई टीम 46.4 ओवरों में 273 रन ही बना सकी।
मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की शानदार शतकीय पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवरों में 319 रन बनाए और श्रीलंका को जीत के लिए 320 रनों की चुनौती दी लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाज इस लक्ष्य तक पहुंचने में नाकाम रहे। भारत की जीत में स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने अहम भूमिका निभाई। उन्होंने श्रीलंका के पांच बल्लेबाजों को चलता किया।
शनिवार को इसी मैदान पर खेले गए दूसरे लीग मैच में श्रीलंका से मिली शर्मनाक हार के कारण भारतीय टीम को नंबर-1 एकदिवसीय टीम की कुर्सी से हाथ धोना पड़ा था। यह मुकाम उसने शुक्रवार को न्यूजीलैंड को हराकर हासिल किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications