'रेड-डी-हिमालय' को विश्व की कठिनतम रैलियों में एक माना जाता है। रैली में कार और मोटरसाइकिल चालक हिस्सा लेंगे। आठ दिनों तक चलने वाली इस रैली की शुरुआत हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पांच अक्टूबर को शुरू होगी।
करीब 3000 किलोमीटर लंबी रैली के दौरान चालक मनाली, काजा, पातसियो, लेह और कारगिल के दुरूह रास्तों से होकर गुजरेंगे। रैली का समापन लेह में होगा। रैली के दौरान वाहन लाहौल एवं स्पीति तथा लद्दाख जिले के बर्फीले रास्तों से भी होकर गुजरेंगे।
इस रैली का आयोजन 1999 से प्रतिवर्ष हो रहा है। इसे आयोजित करने वाली संस्था-हिमालय मोटरस्पोर्ट एसोसिएशन देश की शीर्ष मोटरस्पोर्ट संस्था-फेडरेशन ऑफ मोटरस्पोर्ट क्ल्ब्स इन इंडिया (एफएमसीआई) की सदस्य है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।