Tokyo Olympic 2020 स्थगित करने पर विचार कर रहा है जापान: रिपोर्ट
नई दिल्ली: कोरोनावायरस की काली छाया खेलों के सबसे बड़े इवेंट यानी ओलम्पिक पर पड़ चुकी है। अभी तक लगभग सभी बड़े खेल इवेंट इसके चलते आगे बढ़ाए जा चुके हैं या फिर बंद कर दिए गए हैं लेकिन टोक्यों ओलंपिक 2020 के लिए जापान ने अभी काफी सकारात्मक रुख अपनाया हुआ था और पूरी आशा व्यक्त की थी कि टोक्यो ओलंपिक होगा।
लेकिन अब ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं कि टोक्यो ने भी अब ग्रीष्मकाली ओलंपिक को कराने को लेकर विचार-मंथन शुरू कर दिया है।
टोक्यो ओलंपिक खेलों के आयोजक ओलंपिक के विकल्पों पर विचार कर रहे हैं, इस बात की जानकारी दो सूत्रों ने रायटर समाचार एजेंसी को दी।
यदि इस बात पुष्टि हो जाती है, तो जापान सरकार को अब दूसरी दिशा में काम करना होगा जो अभी तक ओलंपिक को स्थगित करने जैसे हर विचार को दरकिनार करती जा रही थी।
जबकि कोरोनोवायरस के प्रकोप ने दुनिया भर में खेल की घटनाओं को बाधित किया है, जापान यह कहने में दृढ़ रहा है कि खेल चलेंगे।
सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने बुधवार को कहा कि टोक्यो उस कार्यक्रम को स्थगित करने की तैयारी नहीं कर रहा है, और 2020 जुलाई में यह होगा।
बता दें इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी गैर आधिकारिक तौर पर कहा था कि ओलंपिक को अगले साल तक के लिए स्थगित कर दिया जाए।
पूरी दुनिया इस वक्त कोरोना वायरस (COVID-19) से जंग लड़ रही है। दुनियाभर में वायरस के कारण 11000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या 275,944 का आंकड़ा पार कर चुकी है। भारत की बात करें तो यहां भी संक्रमित मामलों की संख्या 324 हो गई है, जबकि इस महामारी से 6 लोग मौत के शिकार भी हुए हैं, फिलहाल केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकारें भी वायरस के खात्मे के लिए अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
