Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अमेरिकी ओपन : वोजनिएस्की ने खत्म किया ऑडिन का सुहाना सफर (लीड-2)

19 साल की वोजनिएस्की ने ऑडिन को 6-2, 6-2 से पराजित किया। वह अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में स्थान बनाने वाली डेनमार्क की पहली महिला टेनिस खिलाड़ी हैं। वह इस सत्र में अब तक 61 मैच जीत चुकी हैं।

बुधवार को खेले गए एक अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबले में यानीना विकमायेर भी जीत हासिल करने में सफल रहीं। विकमायेर ने कैटरीना बोंडारेंको को 7-5, 6-4 से हराया। विकमायेर भी पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल में पहुंची हैं।

उधर, पुरुष वर्ग में विश्व के सर्वोच्च वरीयता खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर अपना विजय अभियान जारी रखते हुए एकल वर्ग के सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।

फेडरर ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्वीडन के रोबिन सोल्डरलिंग को पराजित किया। इस सत्र में बिना हारे लगातार 12वीं जीत हासिल करने वाले फेडरर ने सोल्डरलिंग को 6-0, 6-3, 6-7 (6-8), 7-6 (8-6) से पराजित किया।

लगातार छठे अमेरिकी ओपन खिताब के लिए प्रयासरत फेडरर ने मैच के दौरान कुल 28 एस लगाए और चार बार सोल्डरलिंग की सर्विस ब्रेक की। 2003 के बाद से फेडरर न्यूयार्क में लगातार 39 मैच जीत चुके हैं। वर्ष 2003 में खेले गए अमेरिकी ओपन में फेडरर को डेविड नेलबैंडियन के हाथों चौथे दौर में हार का सामना करना पड़ा था।

फेडरर अपने करियर में लगातार 22वां ग्रैंड स्लैम सेमीफाइनल खेलेंगे। उनकी भिड़ंत चौथी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सर्बिया के नोवाक जोकोविक से होगी। जोकोविक ने बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में स्पेन के चोटिल खिलाड़ी फर्नाडो वर्दास्को को 7-6 (7-2), 1-6, 7-5, 6-2 से पराजित किया।

मैच के दौरान जोकोविक ने 10 एस लगाए और दो बार वर्दास्को की सर्विस ब्रेक की। न्यूयार्क में जोकोविक ने अब तक कुल 24 मैच खेले हैं, जिनमें से 20 में उनकी जीत हुई है। जीत के बाद जोकोविक ने कहा, "मुझे इस जीत से काफी राहत मिली है। आशा है कि मैं अच्छा खेलना जारी रखूंगा और सेमीफाइनल में रोजर फेडरर को चुनौती दे सकूंगा।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+