वेबसाइट 'स्पोर्टिग लाइफ डॉट कॉम' के मुताबिक शंघाई गोल्डन ग्रां पी के आयोजन से पहले पत्रकारों से मुखातिब गे ने कहा कि जांघ की मांसपेशी में खिंचाव की समस्या से उबरने के बाद वह बोल्ट के 100 मीटर के विश्व रिकार्ड को पीछे छोड़ देंगे।
बकौल गे, "जब तक मैं पूरी तरह फिट और स्वस्थ रहूंगा, तब तक बोल्ट के रिकार्ड को चुनौती देता रहूंगा। मेरे लिए यह फक्र की बात है कि ईश्वर ने मुझे इस काबिल बनाया है और मैं ईश्वर के इस वरदान का भरपूर उपयोग करूंगा।"
जर्मनी में आयोजित विश्व चैंपियनशिप के दौरान 100 मीटर दौड़ में विश्व रिकार्ड कायम करने वाले बोल्ट थकान के कारण शंघाई ग्रां पी में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। यहां जमैका के आसफा पावेल इस स्पर्धा में गे को चुनौती देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।