मैनचेस्टर युनाइटेड ने आर्सेनल को 2-1 से हराया
मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए स्टार स्ट्राइकर वायने रूनी ने गोल किया जबकि आर्सेनल के खिलाड़ी अबोउ दियाबे ने एक आत्मघाती गोल करके अपनी टीम को हार के कगार पर पहुंचा दिया।
आर्सेनल ने एंद्रेई अर्शविन द्वारा 40वें मिनट में किए गए गोल की मदद से बढ़त बनाई थी लेकिन क्रिस्टियानो रोनाल्डो की जगह लेने वाले रूनी ने 59वें मिनट में बराबरी का गोल कर दिया था।
प्रीमियर लीग के नए सत्र में शानदार शुरुआत करने के बाद आर्सेनल को पहली हार मिली है। इससे पहले उसने लगातार दो मैच जीते थे।
दूसरी ओर, मैनचेस्टर युनाइटेड ने नए सत्र का पहला मैच गंवाने के बाद लगातार दो जीत के साथ तालिका में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
शनिवार को खेले गए प्रीमियर लीग के अन्य मुकाबले में टॉटेनहम हाट्सपर ने बर्मिघम सिटी को 2-1 से, स्ट्रोक सिटी ने संडरलैंड को 1-0 से और लिवरपूल ने वोल्टन वांडर्स को 3-2 से पराजित किया।
प्रीमियर लीग के एक अन्य महत्वपूर्ण क्लब चेल्सी ने बर्नले को 3-0 से हराया जबकि ब्लैकबर्न रोवर्स और वेस्ट हैम युनाइटेड के बीच खेला गया मुकाबला गोलरहित बराबरी पर समाप्त हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications