Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

हॉकी: विश्‍व कप पर भारत की नजर

नई दिल्ली, 11 फरवरी: पंजाब गोल्‍ड कप के फाइनल में भरतीय हॉकी टीम भले ही हार गई हो, लेकिन उसके हौंसले अभी भी बुलंद हैं। गोल्‍ड कप में टीम के प्रदर्शन से सहमत कोच हरेंद्र सिंह ने कहा है कि अब उनकी नजर विश्‍व कप 2010 पर है।

भारतीय कोच ने कहा कि हमने गोल्‍ड कप से काफी कुछ सीखा है। अपनी गलतियों को बहुत ध्‍यान से देखा है। इस कारण पिछले दो सप्ताह में भारतीय टीम के खेल में काफी सुधार आया है।

हरेंद्र ने कहा कि इन सबके बावजूद विश्‍व चैंपियन बनने के लिए कई और क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है। उनका कहना है कि टीम सही दिशा में बढ़ रही है।

कोच ने कहा कि भारतीय टीम के पास 2010 विश्व कप की तैयारियों के लिये खासा समय है। उससे पहले यदि सुधार चलता रहा तो निश्चित तौर भारतीय टीम अच्‍छी स्थिति में होगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+