अमेरिका के समाचार पत्र 'न्यूयार्क पोस्ट' के मुताबिक नडाल और शकीरा को न्यूयार्क के सबसे मशहूर रेस्त्राओं में से एक नोबू ट्राइबेका में साथ-साथ देखा गया। शकीरा यहां अपने नए एलबम 'शी-वूल्फ' के प्रचार के लिए पहुंची थीं।
तेईस साल के नडाल के अपनी स्कूल के दिनों की मित्र मारिया पेरेलो के साथ प्रेम संबंध हैं लेकिन नडाल अपने इस तीन साल पुराने संबंध को भूलकर 32 साल की शकीरा के प्यार में उलझते दिख रहे हैं।
पत्र ने एक प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से लिखा है, "दोनों वहां अपने-अपने दोस्तों के साथ पहुंचे थे लेकिन वक्त गुजरने के साथ दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और फिर अपने दोस्तों को भूलकर दोनों एक कोने में जाकर बैठ गए। "
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।