पोट्रो की शानदार जीत से अर्जेटीना रोमांचित

By Staff

अर्जेटीना के मीडिया ने अपने चहेते खिलाड़ी की इस जीत पर खूब बढ़-चढ़कर लिखा है। समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अर्जेटीना का समाचार पत्र 'ला नैकियन' लिखता है, "न्यूयार्क में दिग्गजों के बीच एक असली दिग्गज पैदा हुआ।"

पत्र लिखता है, "पोट्रो ने इतिहास में जगह बना ली है। वह ऐसी किताब में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं, जिसमें महान उपलब्धियां हासिल करने वालों और बड़े सपने देखनों वालों के नाम शामिल हैं।"

देश के प्रमुख खेल समाचार पत्र 'ओले' ने लिखा है, "हमें डेल्पो (पोट्रो का पुकार का नाम) से प्यार है।" पत्र ने पोट्रो की तुलना महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो मैराडोना से की है। पत्र लिखता है, "पोट्रो मैराडोना की तरह हैं। हम उनकी इस सफलता का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।"

पोट्रो, राजधानी ब्यूनस आयर्स से 350 किलोमीटर दूर स्थित टांडिल शहर के निवासी हैं। 100,000 बाशिंदों का यह शहर पोट्रो की इस सफलता के बाद बेहद चर्चित हो गया है क्योंकि उसका एक लाडला राष्ट्रीय गौरव बन चुका है।

टांडिल ने अपने हीरो के स्वागत की पूरी तैयारी कर ली है। शहर के मेयर मिग्वेल लुंघी ने कहा, "हम पोट्रो का जोरदार स्वागत करेंगे। हम उन्हें ट्रक की छत पर बैठाकर अपने शहर की गलियों और सड़कों का चक्कर लगाएंगे। हम उन्हें उस क्लब तक लेकर जाएंगे, जिसने उन्हें चैंपियन बनने के लिए तैयार किया है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

**

Story first published: Wednesday, September 16, 2009, 3:06 [IST]
Other articles published on Sep 16, 2009
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+