पाकिस्तान को विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने का भरोसा
पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' के मुताबिक पाकिस्तानी टीम पहली बार क्वालीफाईंग टूर्नामेंट में खेलेगी। क्वालीफाईंग में उसे सर्वोच्च वरीयता दी गई है। इसमें जापान, फ्रांस, पोलैंड, रूस और इटली की टीमें हिस्सा लेंगी। इटली आरक्षित देश के तौर पर शिरकत करेगा।
पाकिस्तानी टीम के कोच शाहिद अली खान ने कहा कि नई दिल्ली में होने वाले विश्व कप में खेलने के लिए उनकी टीम क्वालीफाईंग टूर्नामेंट जीतने को लेकर आश्वस्त है।
अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने 23 फरवरी से 18 मार्च तक भारत में होने वाले विश्व कप में हिस्सा लेने वाली कुल 12 टीमों में से नौ टीमों के नाम घोषित कर दी है।
मेजबान होने के नाते भारत को विश्व कप में सीधा प्रवेश दिया गया है। भारत का प्रदर्शन हालांकि इस काबिल नहीं रहा है। 2006 में जर्मनी में खेले गए विश्व कप के पिछले संस्करण में भारतीय टीम 11वें स्थान पर रही थी।
जिन टीमों के नाम तय हो चुके हैं वे इस प्रकार हैं : कनाडा, दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण कोरिया, आस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, जर्मनी, हॉलैंड, स्पेन और भारत। अन्य तीन टीमों का फैसला क्वालीफाईंग टूर्नामेंट के बाद हो जाएगा। क्वालीफाईंग टूर्नामेंट का आयोजन तीन चरणों में होना है।
पहला चरण फ्रांस के शहर लिली में 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक, दूसरा चरण न्यूजीलैंड में 7-15 नवंबर तक और तीसरा चरण अर्जेटीना में 14-22 नवंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। अंतिम तीन स्थानों के लिए 18 टीमों के बीच जंग होगी। इनमें पाकिस्तान, पोलैंड, चीन, मलेशिया, बेल्जियम और अर्जेटीना प्रमुख हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications