50 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स (राउंडअप)
मुंबई, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को प्रमुख शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 50 और निफ्टी 21 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुए।
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 50.11 अंकों (0.31 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 16,214.19 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसने 16252.18 के उच्चतम और 16119.95 के निम्नतम स्तर को छुआ।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 20.95 अंकों (0.43 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,808.60 पर बंद हुआ।
कारोबार के दौरान इसने 4832.25 के उच्चतम और 4786.25 के निम्नतम स्तर को छुआ।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में बढ़त दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 8.77 अंकों (0.15प्रतिशत) की बढ़त के साथ 5,930.38 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 32.39 अंकों (0.46 प्रतिशत) की बढ़त के साथ 7,133.66 पर बंद हुआ।
बीएसई के 13 सेक्टर के सूचकांकों में मिला जुला रुख देखा गया। ऑटो, बैंक, तेल एवं गैस आदि में वृद्धि देखी गई वहीं ऊर्जा, धातु, आईटी रियल्टी आदि सेक्टरों में गिरावट दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications