Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

44वें शतक के साथ और बढ़ा तेंदुलकर का कद

एकदिवसीय शतकों के मामले में तेंदुलकर अपने समकालीन और पूर्ववर्तियों से कोसों दूर निकल गए हैं। उनके नाम 44 शतक दर्ज हैं जबकि उनके सबसे करीब दिख रहे श्रीलंकाई बल्लेबाज सनत जयसूर्या ने 28 शतक लगाए हैं।

कुल खेले गए मैचों के मामले में तेंदुलकर के साथ कदम से कदम मिला रहे जयसूर्या 40 साल के हो चुके हैं, लिहाजा उनका करियर महज एक या दो साल का रह गया है। ऐसे में उनके तेंदुलकर के रिकार्ड के करीब पहुंच पाने की संभावना नहीं के बराबर है।

सर्वाधिक शतकों की सूची में तीसरे क्रम पर आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने 316 मैचों में अब तक 26 शतक लगाए हैं। उनके और तेंदुलकर के बीच 18 शतकों का अंतर है, जिसे छू पाना उनके लिए शायद असंभव ही होगा।

जहां तक अन्य खिलाड़ियों की बात है तो हर्शेल गिब्स (21), क्रिस गेल (19), जैक्स कालिस (16) फिलहाल इसकी ओर देखने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे होंगे। एकदिवसीय मैचो में सर्वाधिक 91 अर्धशतक लगाने का रिकार्ड भी तेंदुलकर के ही नाम दर्ज है।

सर्वाधिक एकदिवसीय रनों के मामले में भी तेंदुलकर दूसरे खिलाड़ियों से कोसों दूर हैं। उनके खाते में अब तक 428 मैचों में 16863 रन दर्ज हैं जबकि दूसरे स्थान पर काबिज जयसूर्या ने 13307 रन बनाए हैं। पोंटिंग के नाम 11571 रन हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+