Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

जूते नहीं तो फाइलन में पाकिस्‍तान से कैसे भिड़ेगा भारत?

ओर्डोस (चीन)। चीन में खेले जा रहे एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्‍तान की भिड़ंत होगी। पड़ोसी देश के खिलाडि़यों ने अपनी तैयारियां मजबूत कर ली हैं, लेकिन भारतीयों के बारे में पूछें तो उनके पास फाइनल के ठीक पहले जूतों की समस्‍या फंस गई है। जी हां भारतीय टीम में कई खिलाडि़यों के पास सिर्फ एक जोड़ी ही जूते हैं। अंतर्राष्‍ट्रीय टीमों की बात करें तो खिलाडि़यों के पास तीन से चार जोड़ी जूते रहते हैं।

विडंबना यह है कि जिस देश में क्रिकेट पर करोड़ों खर्च किया जाता है, उसी देश के राष्‍ट्रीय खेल की टीम की यह हालत है कि उनके खिलाडि़यों के पास ढंग के जूते तक नहीं हैं। टीम के लेफ्ट हाफ बैक की पोजीशन पर खेलने वाले मंजीत कुल्‍लू के पास एक ही जोड़ी हॉकी टर्फ शूज़ हैं, जिसे पहनकर वो वॉर्म अप मैच में और फाइनल दोनों में खेलेंगे। यह तो मंजीत का लक रहा कि वो अभी तक चोटिल होने के कारण टीम से बाहर था, वरना उसे पूरा टूर्नामेंट इन्‍हीं जूतों में बिताना पड़ता।

वहीं हरप्रीत सिंह के पास जो जूते हैं, उसका तलवा घिस चुका है और ओर्डोस का मैदान काफी स्‍लीपरी होता है, लिहाजा अगर वो ये जूते पहनकर मैच खेलेंगे तो गंभीर चोट लगने की आशंका बनी रहेगी।

मंजीत और हरप्रीत दोनों ही भारतीय हॉकी टीम में हाल ही में शामिल हुए हैं। उनकी माली हालत इतनी अच्‍छी नहीं है कि वो 5000 से 7000 रुपए तक की कीमत वाले जूते खरीद सकें। तीन-चार अन्‍य खिलाडि़यों के पास भी जूतों की कमी है। सूत्रों के मुताबिक स्‍पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (साई) को इस बात की जानकरी होने के बावजूद इस पर ध्‍यान नहीं दिया गया और साई द्वारा मुहैया कराये गये जूतों की क्‍वालिटी इतनी खराब है कि कुछ ही मैचों में जूते बोल गये।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:16 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+