अजलान शाह कप हॉकी: भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हराया
नई दिल्ली। सुल्तान अजलान शाह कप हॉकी टूर्नामेंट में भारत ने न्यूजीलैंड को 3-0 से हरा दिया है। इस जीत के साथ ही भारत ने इस टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत हासिल कर ली है। रविवार को खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने शुरू से ही मैच में दबदबा बनाए रखा। भारतीय हॉकी टीम ने एक के बादज एक तीन गोल किए और न्यूजीलैंड की संघर्ष करती रही।
भारत की तरफ से पहला गोल मंदीप सिंह ने किया, वहीं दूसरा गोल हरजीत सिंह के खाते में गया, जबकि तीसरा गोल मैच खत्म होने के 12 मिनट पहले लगाए। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही न्यूजीलैंड की टीम पर दबदबा बनाए रखा। खिलाड़ियों ने आपसी तालमेल से टूर्नामेंट के दूसरे मैच में आसान जीत हासिल कर ली।
इससे पहले भारतीय हॉकी टीम ने शनिवार को अपना पहला राउंड मैच खेला, लेकिन ब्रिटेन के साथ खेला गया ये मुकाबला 2-2 गोल के साथ ड्रॉ रहा। इस मैच के पहले क्वार्टर में दोनों टीमों ने एक-दूसरे को अच्छी टक्कर दी और अंत तक मैच बराबरी पर खत्म कर दिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
