चैम्पियंस ट्रॉफी : न्यूजीलैंड को मिला 147 रनों का लक्ष्य (लीड-3)
इंग्लैंड की टीम 43.1 ओवर में 146 रन बनाकर आल आउट हो गई। एक समय काफी मुश्किल में दिख रही इंग्लैंड की टीम ने पांच ओवर के खेल में अपने तीन महत्वपूर्ण बल्लेबाज 13 रन के योग पर गंवा दिए थे।
इंग्लैंड का पहला विकेट पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर एंड्रयू स्ट्रास के रूप में गिरा। स्ट्रास खाता भी नहीं खोल सके थे कि मिल्स की गेंद पर मैकुलम के हाथों लपक लिए गए।
दूसरा विकेट डेनली (5) के रूप में गिरा। उन्हें बांड ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद तीसरा विकेट ओवेश शाह (3) का गिरा। उन्हें बांड की गेंद पर मैकुलम ने कैच आउट किया। उस समय टीम का कुल योग 13 रन था। मोर्गन 9 रन बनाकर आउट हुए। वह बटलर की गेंद पर टेलर को कैच थमा बैठे।
पॉल कोलिंगवुड ने हालांकि संभककर खेलना शुरू किया लेकिन 40 के निजी स्कोर पर वह एलियट की गेंद पर टेलर को कैच दे बैठे। उस वक्त इंग्लैंड का स्कोर पांच विकेट पर 80 रन था।
रवि बोपारा ने महत्वपूर्ण पारी खेलने की ओर बढ़ ही रहे थे कि 30 के निजी स्कोर पर बांड की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। इसके बाद राइट (4), ब्राड (1), स्वान (11) सस्ते में आउट हो गए। आखिरी विकेट के रूप में हालांकि साइडबाटम (20) और एंडरसन (नाबाद 19) ने महत्वपूर्ण पारी खेली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications