टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेजबान टीम ने ठोस शुरुआत की। श्रीलंका को तिलकरत्ने दिलशान के रूप में पहला झटका लगा। उन्हें ईशांत शर्मा ने अपनी गेंद पर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धौनी के हाथों कैच करवाया। उन्होंने 23 रन बनाए। उस समय टीम का स्कोर 57 था।
15वें ओवर में जयवर्धने के रूप में श्रीलंका को दूसरा झटका लगा। उस समय टीम का स्कोर 94 रन था। उन्होंने 24 गेंदों पर 17 रन बनाए। उन्हें यूसुफ पठान ने धौनी के हाथों स्टंप करवाया। इसके बाद पांच रन के निजी स्कोर को कुमार संगकारा को हरभजन सिंह ने पगबाधा आउट करवाया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।