For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

अब आसानी से बन सकते हैं Hockey India के कोच, ऐसे करें Apply

नई दिल्ली। भारत के राष्ट्रीय खेल हॉकी की नेशनल टीम के लिये हॉकी इंडिया ने कोचों के आवेदन मंगाये हैं। इस पद के लिये हॉकी इंडिया ने देश भर के हॉकी कोच और तकनीकी अधिकारियों के लिये ओपन रजिस्ट्रेशन और आवेदन करने की घोषणा की है। भारतीय टीम के कोच पद के लिये मांगे गये आवेदन पर हॉकी इंडिया ने बयान जारी कर प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी है कि कैसे कोई भी उम्मीदवार जो आवेदन का इच्छुक है वो इसको लेकर रजिस्ट्रेशन कर सकता है।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष मोहम्मद मुश्ताक अहमद ने कहा, 'कोचों और तकनीकी अधिकारियों के लिए आवेदन और पंजीकरण के खुला मंच तैयार करने का यह शानदार विचार है। इससे कोई भी हॉकी इंडिया सदस्य पोर्टल के माध्यम से अपना आवेदन कर पाएगा।'

और पढ़ें: Football: मैदान पर फिर से दिखेगा चैम्पियंस लीग का रोमांच, जानें कब से हो रहा शुरु

उन्होंने कहा, 'मुझे पूरा विश्वास है कि आवेदन और पंजीकरण के लिए खुला मंच उपलब्ध होने से पंजीकरण प्रकिया आसान होगी और इससे हॉकी इंडिया और उसके सदस्यों को देश भर के कोचों और तकनीकी अधिकारियों के साथ काम करने का शानदार अवसर मिलेगा।'

इसके अनुसार कोच या तकनीकी अधिकारी को अपने निकटतम हॉकी इंडिया मेंबर यूनिट में रजिस्ट्रेशन के लिये एक लिंक उपलब्ध कराया जायेगा, जिस पर आवेदक फॉर्म को भरेगा। फॉर्म को भरने के बाद उसे निकटतम हॉकी इंडिया की रजिस्टर्ड यूनिट से फॉर्म पर मंजूरी का आवश्यकता होगी। जैसे ही हॉकी इंडिया की रजिस्टर्ड इकाई इस आवेदन को मंजूरी दे देती है तो आवेदन को कोच या तकनीकी अधिकारी के पंजीकरण से पहले हॉकी इंडिया की अंतिम स्वीकृति की आवश्यकता होगी।

और पढ़ें: खुशखबरी! T20 WC की तैयारियों में शामिल होंगे धोनी, BCCI के फैसले पर जानें क्या है दिग्गजों की राय

इससे पहले भारतीय हॉकी टीम के पूर्व सहायक कोच रमेश परमेश्वरन ने खेल प्रशिक्षकों को दिए जाने वाले द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए खुद अपने आपको नामांकित है। परमेश्वरन ने इसके लिये कर्नाटक हॉकी के जरिये आवदेन किया है। वहीं हॉकी इंडिया ने बीजे करियप्पा और रोमेश पठानिया को इस साल के द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए नामांकित किया है।

Story first published: Sunday, June 21, 2020, 14:50 [IST]
Other articles published on Jun 21, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+