Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

सेंचुरियन में पूरा हुआ आमेर का सपना

सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट मैदान पर जब भारतीय टीम 303 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी तो हर किसी की नजरें सचिन के बल्ले और आमेर की गेंद पर गड़ीं थीं। इसी दौरान आमेर की एक गेंद पर यह महान बल्लेबाज चकमा खा गया और उसके बल्ले को छूकर निकली गेंद कामरान अकमल के दास्तानों में समा गई। यह क्षण आमेर के लिए खास था क्योंकि उनकी गेंद पर वह बल्लेबाज पेवेलियन की ओर जा रहा था जिसका कायल यह गेंदबाज खुद है।

मैच शुरू होने से एक दिन पहले आमेर ने कहा था, "सचिन का विकेट लेना किसी भी गेंदबाज का सपना होता है। मैं भी उनका विकेट लेना चाहता हूं। वह एक महान खिलाड़ी हैं और उन्हें मैं जल्द आउट करने की कोशिश करूंगा।"

अगर आमेर के इन लफ्जों और सेंचुरियन पर उनकी गेंदबाजी पर गौर करें तो एक बात साफ है कि उन्होंने अपने इस सपने को साकार करने के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। यही वजह है कि वह बिना किसी दबाव के और योजनाबद्ध ढंग से सचिन के सामने गेंदबाजी कर रहे थे। इसका नतीजा भी उनको मिला।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान के खिलाफ सचिन का प्रदर्शन शानदार रहा है। यही वजह है कि हर पाकिस्तानी गेंदबाज की नजर उनके विकेट पर होती है। अपने 20 साल के करियर में सचिन ने पाकिस्तान के खिलाफ 67 एकदिवसीय मैच खेले, जिनमें उन्होंने लगभग 40 की औसत से 2,387 रन बनाए हैं। भारत ने इन 67 मैचों में से 29 में पाकिस्तान को हराया, उनमें इस दिग्गज बल्लेबाज का प्रदर्शन और भी शानदार रहा।

इन 29 मैचों में सचिन ने 46.32 की बेहतरीन औसत से 1,158 रन बनाए। उल्लेखनीय है कि 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ ही सचिन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+