पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान रज्जाक ने कहा कि अपना चयन नहीं होने से वह काफी हैरान हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि वह चयनकर्ताओं को प्रभावित करने में नाकाम रहे।
बकौल रज्जाक, "मेरे लिए यह काफी हैरानी का विषय है। मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि आखिरकार मेरा चयन क्यों नहीं किया गया। आईसीएल छोड़ने के बाद से ही मैं इस टूर्नामेंट में खेलने के लिए जी-तोड़ मेहनत कर रहा था।"
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की सात सदस्यीय चयन समिति ने 22 सितम्बर से दक्षिण अफ्रीका में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता के लिए मोहम्मद आसिफ और इमरान नजीर को टीम में शामिल कर लिया लेकिन वे रज्जाक को भूल गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।