न्यूयार्क, 12 सितम्बर (आईएएनएस)। लगातार हो रही बारिश के कारण अमेरिकी ओपन का महिलाओं का सेमीफाइनल मुकाबला रद्द करना पड़ा वहीं राफेल नडाल और फर्नाडो गोंजालेज के बीच खेला गया क्वार्टर फाइनल मुकाबला भी बीच में ही रोकना पड़ा।
दोपहर बाद किम क्लिस्टर्स और दूसरी वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स ने कहा कि बारिश के कारण उनका मैच नहीं हो सका।
इसी तरह डेनमार्क की नौवीं वरीयता प्राप्त कारोलाइन वोजनिआकी और बेल्जियम की यानिना विकमेयर के बीच होने वाला दूसरा सेमीफाइनल मैच भी रद्द करना पड़ा।
खराब मौसम के कारण राफेल नडाल और गोंजालेज के बीच हो रहे क्वार्टरफाइनल मैच को रोकना पड़ा। मैच में दूसरी बार बाधा पड़ने के समय स्कोर 7-6 (7-4), 6-6 (3-2) था और नडाल आगे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।