For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

एशियन चैम्पियंस ट्रॉफी में हॉकी इंडिया ने जापान को 6-0 से रौंदा, शानदार प्रदर्शन जारी

नई दिल्लीः एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने अपने ग्रुप में टॉप करके शान से सेमीफाइनल में जगह बनाई है। टीम इंडिया पहले ही पाकिस्तान को हराकर अंतिम चार में प्रवेश कर चुकी थी और अब ग्रुप स्टेज के राउंड रोबिन में उनका मुकाबला जापान के साथ था।

भारतीय टीम ने जापान को 6-0 से बुरी तरह रौंद कर यह मैच भी जीत लिया है और अपने ग्रुप में नंबर एक स्लॉट लेकर अंतिम चार के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत ने अपने ग्रुप में चार मुकाबले खेले जिसमें तीन मैच में जीत हासिल हुई और एक ड्रा रहा। टीम इंडिया ने एक भी मुकाबला नहीं गंवाया। भारत के अलावा इस ग्रुप में कोरिया, जापान पाकिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीम में शामिल है और यह एशियन चैंपियनशिप ट्रॉफी बांग्लादेश के ढाका में हो रही है।

जापान के खिलाफ भारत की 6-0 से जीत में हरमनप्रीत सिंह सितारे बन कर चमके और वे इस मैच के सबसे बड़े खिलाड़ी भी साबित हुए। हरमनप्रीत ने इस मुकाबले में दो गोल दागे जिसमें उनका दूसरा गोल मैच खत्म होने के ठीक 7 मिनट पहले आया। इस गोल के साथ भारत 5-0 से आगे हो गया था और उसके बाद आखिरी क्वार्टर खत्म होने में कुछ मिनट पहले ही शमशेर सिंह ने भी मैच में अपना पहला गोल दागकर भारत का स्कोर 6-0 कर दिया।

इस मैच की कहानी कुछ ऐसी रही की गोल पर गोल होते रहे और जापानी प्रतिद्वंदी भारतीयों को अपने ऊपर हावी होते देखते रहे।

भारत का पहला गोल पहले क्वार्टर में हरमनप्रीत की ओर से आया जिन्होंने पेनल्टी कार्नर का फायदा उठाते हुए गोल पोस्ट में गेंद को डाल दिया। जापान पहले क्वार्टर में काउंटर अटैक करना चाहता था लेकिन भारत ने अच्छा डिफेंस करते हुए जापानी खिलाड़ियों के मंसूबों को साकार नहीं होने दिया। इस क्वार्टर की समाप्ति तक भारतीय टीम 1-0 से आगे थी। दूसरा क्वार्टर समाप्त होते ही टीम इंडिया एक बार फिर से तेज गेम दिखाने में कामयाब रही और इस बार दिलप्रीत सिंह ने जापानी खिलाड़ियों के क्वार्टर फाइनल में फेल होने का फायदा उठाते हुए एक गोल किया और भारत को 2-0 से आगे कर दिया।

दूसरा क्वार्टर समाप्त होने के बाद भारतीय टीम 2-0 से आगे थी और जापानी खिलाड़ी इस पहले हाफ में कोई भी गोल करने में कामयाब नहीं रहे। तीसरे क्वार्टर के बाद भारत पूरी तरह जापान पर हावी होता हुआ दिखाई दिया क्योंकि इस बार जरमनप्रीत सिंह ने एक फील्ड गोल करते हुए भारतीय टीम को 3-0 से आगे कर दिया और यह क्वार्टर भी 3-0 की समाप्ति पर खत्म हुआ।

चौथा और मैच का अंतिम क्वार्टर शुरू होते ही सुमित ने गोल दागकर जापान पर 4-0 से बढ़त बना दी और अब जापान के लिए इस मुकाबले में वापसी करना लगभग जय हो गया था। इसके बाद हरमनप्रीत और शमशेर ने गोल दागकर भारत को बहुत ही शान के साथ आगे पहुंचा दिया।

Story first published: Sunday, December 19, 2021, 17:33 [IST]
Other articles published on Dec 19, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+