Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तानी टीम पर अच्छा प्रदर्शन का दबाव : अफरीदी

पाकिस्तान के समाचार पत्र 'डेली टाइम्स' से बातचीत के दौरान अफरीदी ने कहा कि ट्वेंटी-20 विश्व कप जीतने के बाद उनकी टीम का मनोबल भी बढ़ा है और यही कारण है कि वह चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी टीम के अच्छे प्रदर्शन को लेकर आश्वस्त हैं।

अफरीदी ने कहा, "हमारे देश के क्रिकेट प्रेमी हमसे काफी उम्मीदें लगाए हुए हैं। इसकी वजह भी है। ट्वेंटी-20 चैंपियन होने के नाते हमसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है। हमने अभ्यास मैच जीतकर इसे साबित भी किया है। हम अपने देशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने की भरपूर कोशिश करेंगे।"

मिस्बाह-उल-हक के स्थान पर उपकप्तान नियुक्त किए गए अफरीदी ने उन खबरों का खंडन किया, जिसमें कहा जा रहा है कि इन दिनों पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच मनमुटाव काफी हद तक बढ़ गया है।

अफरीदी ने कहा, "इन बातों में कोई सच्चाई नहीं है। यह हमारी एकता को विखंडित करने की चाल है। हम एकजुट थे और रहेंगे भी। हमारा ध्यान खेल पर है और इसके अलावा फिलहाल हम और कुछ नहीं सोच रहे हैं। हम अपनी एकता का प्रदर्शन मैचों के दौरान करेंगे और इसे पूरी दुनिया देखेगी।"

चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन 22 सितंबर से पांच अक्टूबर तक दक्षिण अफ्रीका में होना है। 50 ओवर के मैचों वाले इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें शिरकत करेंगी। पहले चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन पाकिस्तान में ही होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे दक्षिण अफ्रीका स्थानांतरित कर दिया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+