समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक ओबामा शुक्रवार को मेजबानी करने वाले शहर के नाम के ऐलान से पहले अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को संबोधित करेंगे। वह इसके लिए कोपनहेगन भी पहुंच रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि शिकागो के अलावा मैड्रिड, रियो डी जनेरियो और टोक्यो भी मेजबानी की दौड़ में शामिल हैं।
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता रॉबर्ट गिब्स ने बताया, "राष्ट्रपति सभी अमेरिकियों की ओर से शिकागो के समर्थन में अपील करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।