पाकिस्तान के समाचार पत्र 'द न्यूज' ने पीसीबी के एक सूत्र के हवाले से लिखा है कि पीसीबी ने इस रिश्ते की बहाली को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सामने तटस्थ आयोजन स्थल पर एक पूर्ण श्रृंखला का प्रस्ताव रखा है।
पीसीबी के इस प्रस्ताव पर बीसीसीआई ने विचार करने का आश्वासन दिया है। पत्र ने सूत्र के हवाले से लिखा है, "हमने बीसीसीआई के सामने द्विपक्षीय श्रृंखला का प्रस्ताव रखा, जिसे लेकर बीसीसीआई ने सकारात्मक रुख दिखाया है। भारतीय बोर्ड ने कहा है कि वह भी इस रिश्ते की बहाली को लेकर उत्सुक है।"
उल्लेखनीय है कि पिछले साल नवंबर में कुछ आतंकवादियों ने मुंबई पर हमला किया था। इस घटना में सैकड़ों लोग मारे गए थे। भारत सरकार ने इसके लिए पाकिस्तान की धरती पर मौजूद तत्वों को जिम्मेदार मानते हुए पड़ोसी देश के साथ सभी तरह के द्विपक्षीय रिश्ते खत्म कर दिए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*