Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एटीपी रैंकिंग में सोमदेव को 29 स्थान का फायदा

सोमदेव को अमेरिकी ओपन के लिए क्वालीफाई करने और फिर उसमें दूसरे दौर तक का सफर तय करने का फायदा मिला है। सोमदेव ने पहले दौर में पुर्तगाल के फ्रेड्रिको गिल को हराया था लेकिन दूसरे दौर में उन्हें 23वें वरीय जर्मनी के फिलिप कोलश्राइबर के हाथों हार मिली थी।

अपने चेक गणराज्य के जोड़ीदार लुकास डुल्ही के साथ अमेरिकी ओपन का युगल खिताब जीतने के बावजूद भारत के दिग्गज टेनिस स्टार लिएंडर पेस को कोई फायदा नहीं हुआ है। वह पिछले सप्ताह की तरह इस सप्ताह भी आठवें क्रम पर विराजमान हैं।

दूसरी ओर, अमेरिकी ओपन के फाइनल में पेस और डुल्ही से हारने के बावजूद महेश भूपति और उनके जोड़ीदार मार्क नोल्स को एक स्थान का फायदा हुआ है। यह जोड़ी छठे स्थान पर पहुंच गई है।

महिलाओं के एकल वर्ग में सानिया मिर्जा को भी फायदा हुआ है। सानिया 11 स्थान की छलांग के साथ 63वें क्रम पर पहुंच गई हैं। युगल में सानिया को आठ स्थान का फायदा हुआ है। वह 41वें स्थान पर पहुंच गई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+