चैम्पियंस ट्रॉफी : इंग्लैंड ने 42 ओवर में 222 रन बनाए (लीड-2)
इंग्लैंड के बल्लेबाज टिम ब्रेसनैन 62 और ग्रीम स्वान सात रन बनाकर खेल रहे हैं।
इंग्लैंड की शुरुआत खराब रही। तीन ओवर के खेल में ही उसने अपने दो महत्वपूर्ण विकेट गंवा दिए थे।
इंग्लैंड का पहला विकेट स्ट्रास (14) के रूप में गिरा। सिडल की गेंद पर वह होप्स के हाथों कैच आउट हुए। ओवेश शाह ब्रेट ली की गेंद पर पैने को कैच दे बैठे। शाह खाता भी नहीं खोल सके।
पॉल कोलिंगवुड (34) और जो डेनली (36) ने हालांकि संभलकर खेलना शुरू किया लेकिन वे भी टिक नहीं सके। कोलिंगवुड जानसन की गेंद पर विकेटकीपर पैने को कैच दे बैठे और डेनली सिडल की गेंद पर पैने को कैच थमा बैठे। उस वक्त टीम का कुल योग 91 था।
इसके बाद खेलने आए डेविस अभी पांच ही रन बना पाए थे कि वाटसन की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद वाटसन ने मोर्गन को भी नौ रन के निजी योग पर चलता कर दिया और टीम को छठा विकेट दिला दिया। ल्यूक राइट 48 रन बनाकर सिडल की गेंद पर पैने हाथों कैच आउट हुए।
आस्ट्रेलिया के गेंदबाज सिडल ने तीन, वाटसन ने दो विकेट हासिल किए जबकि जानसन और ब्रेट ली को एक-एक विकेट मिला।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications