ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने किया निराश, क्वॉर्टरफाइनल के लिए बचा है यह अंतिम विकल्प

रियो डी जनेरियो। एक तरफ जहां भारतीय पुरुष हॉकी टीम को क्वॉर्टरफाइनल में जगह मिली है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय महिला हॉकी टीम के रास्ते लगभग बंद हो चुके हैं। कल अमेरिका की महिला हॉकी टीम से हुए मुकाबले में भारतीय महिलाओं की एक नहीं चली और वे 3-0 से हार गईं। रियो : हॉकी में भारत ने रचा इतिहास, 36 साल बाद पहुंचा ओलंपिक के क्वॉर्टरफाइनल में

इसमें अमेरिका की टीम को कुल 9 पेनल्टी कॉर्नर मिले तो वहीं भारत के खाते में एक भी नहीं आया। हालांकि, अमेरिकी टीम एक भी पेनल्टी कॉर्नर पर गोल नहीं कर सकी और उसके तीनों गोल फील्ड गोल थे। बैडमिंटन: रियो ओलंपिक में सायना नेहवाल, पीवी सिंधु ने दी खुशी तो इन्होंने किया निराश

36 वर्षों के बाद ओलंपिक के लिए क्वॉलीफाई करने वाली महिला हॉकी टीम की यह लगातार तीसरी होर है। इस मुकाबले की बात करें तो अमेरिका की टीम शुरुआत से ही हावी रही। भारत इस हार के साथ अपने पूल में सबसे नीचे की दो टीमों में है। आपको बता दें कि हर पूल से 2 टीमें बाहर होंगी।

अब अगर भारतीय महिला हॉकी टीम को क्वॉर्टरफाइनल में पहुंचना है तो उसे 13 अगस्त को अर्जेंटीना के साथ होने वाले मुकाबले में विरोधी टीम को हराना होगा।

Story first published: Friday, August 12, 2016, 12:55 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2016
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+