Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

नाराज़ सरीना पेनाल्टी पाइंट से हारीं

बेल्ज़ियम की किम क्लाइस्टर्स नाटकीय परिस्थितियों में यूएस ओपन के फ़ाइल में पहुँच गई हैं. उन्होंने सरीना विलियम्स को पराजित किया है.

सीरना विलियम्स ने जब मैच के दौरान एक अधिकारी को अपशब्द कहे तो उन पर एक पेनाल्टी पाइंट का जुर्माना किया गया और इस तरह किम क्लाइस्टर्स मैच जीतने में कामयाब हो गईं.

जब किम क्लाइस्टर्स को जीत के लिए दो अंक की आवश्यकता थी तो पहले सरीना को अंपायर उन्हें फ़ुट फ़ॉल्ट को दोषी पाया. तब सरीना ने अपना रैकेट ज़मीन पर पटक कर तोड़ दिया. इस पर अंपायर ने उन्हें चेतावनी दी थी.

फिर सरीना अंपायर पर बरस पड़ीं तो फिर उन पर एक अंक का जुर्माना किया और इस तरह वे खेल से बाहर हो गईं.

किम क्लाइस्टर्स की ये अब तक की सबसे बड़ी जीत है. शायद वे पहली महिला खिलाड़ी हैं जिन्हें किसी ग्रैंड स्लैम में वाइल्ड कार्ड से फ़ाइनल में प्रवेश मिला है.

इससे पहले किम क्लाइस्टर्स ने क्वाटर फ़ाइनल में तीसरी वरीयता प्राप्त वीनस विलियम्स को पराजित किया था.

खेल के समाप्ति के बाद जब सरीना से पूछा गया कि आख़िर क्या कुछ हुआ तो उनका कहना था, "मुझे अब याद नहीं, वो केवल एक क्षण था. वास्तव में वो एक अहम पड़ाव था. मैंने इसके बारे में कुछ भी नहीं सोचा जिससे कि उसका पछतावा हो."

उनका कहना था, "मैंने नहीं सोचा था कि मुझे इसपर एक अंक का जुर्माना होगा. मैं उसके बारे में नहीं सोचा था."

उधर जीत की घोणा से अचंभित क्लाइसटर्स ने खेल के बाद कहा, "मैंने सरीना को लाइनमैन से बात करते देखा, लेकिन दूर होने की वजह से सुन नहीं सकी कि उन्होंने क्या कहा. क्या हुआ उस पर मैं टिप्पणी नहीं कर सकती."

क्लाइस्टर्स ने दो वर्ष पहले सन्यास लेने के बाद केवल तीन प्रतियोगिताओं में ही भाग लिया है.

ग़ौरतलब है कि ये मुक़ाबला शुक्रवार को होना था लेकिन बारिश की वजह से इसे रविवार को खेला गया.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:24 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+